एक माह पहले हुए इंटरव्यू, अब तक नहीं आया रिजल्ट
अल्मोड़ा, जुलाई 19 -- अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की नियुक्ति को साक्षात्कार कराए हुए एक माह से भी अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक इनकी तैनाती मेडिकल कॉलेज में नहीं हो सकी है। शासन की ओर से रिजल्ट नहीं आने से डॉक्टरों की तैनाती लटकी हुई है। मेडिकल कॉलेज फैकल्टी की कमी से जूझ रहा है। जून में 70 रिक्त पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति के लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से विज्ञप्ति निकाली गई थी। इसमें विभिन्न विभागों में प्राफेसर के आठ, एसोसिएट प्रोफेसर 38 और एसिस्टेंट प्रोफेसर के 24 पद शामिल थे। इसके लिए 17 जून को कॉलेज में ही साक्षात्कार कराए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.