कानपुर, फरवरी 3 -- सरसौल। नर्वल के टीकरकान्ह में जिला पंचायत से एक माह पहले बनी सड़क उखड़ने लगी। ग्राम प्रधान ने जिला पंचायत अध्यक्ष व अधिकारियों से शिकायत की है। नर्वल के टीकरकान्ह गांव में पांच सौ मीटर सड़क लगभग साढ़े तीन लाख से जिला पंचायत निधि से एक माह पहले बनाई गई है। ग्राम प्रधान शेष कुमार तिवारी ने बताया कि सड़क बहुत घटिया है। एक माह में ही सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी। गिट्टी निकलने से ग्रामीण गिरकर घायल हो रहे हैं। प्रधान ने जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण व अधिकारियों से मामले की शिकायत की है। वहीं जनवरी के पहले सप्ताह में भी ग्रामीणों ने इसी सड़क पर घटिया काम कराए जाने का आरोप लगा ट्रैक्टर से जोत डाला था। सड़क का निर्माण कराने वाले ठेकेदार गौरव गुप्ता ने बताया कि सड़क बनने के बाद कई दिनों तक धूप नहीं निकली और कोहरा बहुत रहा। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.