फरीदाबाद, जनवरी 4 -- फरीदाबाद में नौकरी जाने से परेशान एक 35 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। वह अपनी मां के साथ रहता था और करीब एक महीने पहले नौकरी छूटने के बाद से मानसिक तनाव में था। घटना की रात उसने अपनी मां के साथ आखिरी बार खाना खाया और उनसे सुसाइड के तरीकों पर बात की थी। मां के समझाने के बावजूद वह रात को घूमने के बहाने घर से निकला और न्यू टाउन स्टेशन के पास जान दे दी।ट्रेन के आगे कूदकर दी जान एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार सुबह फरीदाबाद के न्यू टाउन और ओल्ड रेलवे स्टेशन के पास हुई। स्टेशन मास्टर ने 3 जनवरी की सुबह सूचना दी कि एक शख्स ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पटरी पर युवक की डेड बॉडी पड़ी थी। तलाशी के दौरान युवक की जैकेट से उसका मोबाइल मिला।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.