एक माह देर से पढ़ाई, अब अधूरे सिलेबस के साथ अर्द्ध वार्षिक परीक्षा
घाटशिला, सितम्बर 28 -- परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय में नॉन-डीएई बच्चों की पढ़ाई को लेकर अभिभावकों की चिंता बनी हुई है। नॉन-डीएई विद्यार्थियों की सूची जारी होने में हुई देरी के कारण इन बच्चों की कक्षाएं करीब एक माह बाद शुरू हुईं। इसके बाद पढ़ाई की हुई क्षति की भरपाई के लिए अतिरिक्त कक्षाएं नहीं होने से विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो सका है। अब विद्यालय की ओर से हाफ इयरली परीक्षा की तिथि जारी किए जाने के बाद अभिभावकों को बच्चों के प्रदर्शन को लेकर चिंता सताने लगी है।
अभिभावकों की चिंताएं अभिभावकों का कहना है कि सामान्य विद्यार्थियों की तुलना में नॉन-डीएई बच्चों की कक्षाएं देरी से शुरू होने के कारण उन्हें शुरुआत से ही पढ़ाई में अतिरिक्त समय की आवश्यकता थी। करीब एक माह की पढ़ाई प्रभावित होने के बावजूद अतिरिक्त कक्षाओं की व्यवस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.