गाज़ियाबाद, जून 10 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाने के लिए बुधवार से अभियान शुरू किया गया। कार्टे स्थित पीएचसी से सीएमओ डॉ. सचिन चन्द्र वैश्य ने अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल, उप-जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जितेंद्र भी मौजूद रहे। बताया कि नौ माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाने का अभियान एक माह तक चलेगा। साथ ही 06 माह से 59 माह आयु वर्ग के बच्चों को एनीमिया से बचाव हेतु आयरन फोलिक एसिड सिरप का वितरण भी किया जाएगा। यह भी पढ़ें- जिले के 2.56 लाख बच्चों को पिलायी जाएगी विटामिन 'ए' की खुराक यह भी पढ़ें- कुपोषण से बचाएगी विटामिन ए की खुराक यह भी पढ़ें- विटामिन-ए प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है : डॉ. मुकेश कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...