आगरा, सितम्बर 7 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से एक माह के लिए सेवा संकल्प अभियान शुरू हो रहा है। इसकी तैयारी को लेकर सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय पर सेवा संकल्प कार्यशाला हुई। कार्यशाला में मुख्य रूप जिला प्रभारी पूनम बजाज ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सेवा के कार्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग और हर घर तक पहुंचाना है। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा माह के रूप में मनाया जाएगा। अभियान के जिला संयोजक सुरेश माहेश्वरी ने अभियान की रूपरेखा एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Gaya News: सेवा संकल्प अभियान को ले बीजेपी की हुई बैठक संचालन संजय सोलंकी ने किया। इस दौरान महेंद्र सिंह राना, क्षेत्रीय मंत्री डीएस लोधी, केपी सिंह सोलंकी, सोरों नगर प...