एक माह के मासूम की संदिग्ध स्थिति में मौत, हत्या का आरोप
मुजफ्फरपुर, मई 2 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के बसैठा गांव में शनिवार को एक माह के बच्चे की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। बच्चा मनोज सहनी का पुत्र था। परिवार के कुछ सदस्यों का कहना है कि बगलगीर द्वारा बच्चे की पटक कर हत्या कर दी गई है, जबकि कुछ परिजनों ने गांव की ही एक महिला पर डायन का आरोप लगाकर मासूम को मार देने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण का स्पष्ट हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.