बरेली, मार्च 21 -- एक माह की मासूम को घर में अकेला छोड़ गए माता-पिता, लौटने पर मृत मिली, भूख प्यास से मौत की आशंका बरेली, मुख्य संवाददाता। किला छावनी इलाके में एक माह की मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि माता-पिता उसे घर में अकेला छोड़कर भीख मांगने चले गए थे। शाम को लौटने पर बच्ची मृत अवस्था में मिली। भूख प्यास से उसकी मौत की आशंका जताई का रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। किला छावनी निवासी शादाब पिछले करीब चार माह से जाहिद के मकान में किराये पर परिवार के साथ रह रहा है। परिवार में पत्नी हिना उर्फ साइन, सास-ससुर और चार बच्चे हैं। पूरा परिवार भीख मांगकर गुजारा करता है। गुरुवार सुबह पति-पत्नी एक महीने की बच्ची को घर में अकेला छोड़कर भीख मांगने चले गए थे। शाम करीब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.