उरई, फरवरी 12 -- कोंच। कोंच काव्य कुम्भ का आयोजन 1 मार्च से प्रारंभ किया जा रहा है। यह आयोजन वर्चुअल एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से संपन्न होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के संस्थापक एवं संयोजक पारसमणि अग्रवाल ने बताया कि कोंच को राष्ट्रीय साहित्यिक पटल पर नई पहचान दिलाने, नवोदित, वरिष्ठ और कनिष्ठ रचनाकारों को एक साझा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष देश के 300 से अधिक शहरों के 1100 से अधिक रचनाकार/कवि अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे। पारसमणि अग्रवाल ने बताया कि कोंच काव्य कुम्भ नवोदित प्रतिभाओं की डायरी के पन्नों में दबी संवेदनाओं को अभिव्यक्ति देने का एक सशक्त प्रयास है। यह आयोजन अनुभवी एवं युवा रचनाकारों के बीच एक सेतु का कार्य करेगा, जिससे साहित्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.