हजारीबाग, फरवरी 10 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। बड़कागांव अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति का शबरी जयंती को लेकर बरवाडीह स्थित शिव मंदिर प्रांगण मे मंगलवार को बैठक की गई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रभु राम भुइयां एवं संचालन प्रखंड सचिव शंकर भुइयां ने किया। सर्वसमिति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता शबरी जयंती धूम -धाम से एक मार्च को महुदी भोक्ता स्थान के प्रांगण में किया जाएगा। प्रत्येक वर्ष अलग अलग गांव में मनाया जाएगा। मौके पर प्रभु भुइयां, शंकर भुइयां, वार्ड सदस्य अशोक राम, रामवृक्ष भुइयां, रामचंद्र भुइयां, उदय भुइयां, संतोष भुइयां, संजीत भुइयां आदि लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.