मैनपुरी, दिसम्बर 27 -- अग्नि के सामने शादी करने के लिए सात फेरे तो ले लिए लेकिन यह सात फेरे एक महीने भी नहीं चल पाए। अतिरिक्त दहेज में दो लाख की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट की गई और उसे ससुराल से निकाल दिया गया। महिला थाने में दी गई शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देकर दीपशिखा ने जानकारी दी कि उसकी शादी 27 अप्रैल 2025 को ग्राम मुहम्मदपुर नगरिया निवासी बॉबी पुत्र रामकुमार के साथ हुई थी। शादी के 1 महीने बाद 26 मई को आरोपियों ने अतिरिक्त दहेज में 2 लाख की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की। जानकारी पाकर 28 मई को मायके पक्ष के लोग उसकी ससुराल आए तो उनके साथ भी मारपीट और लूटपाट की गई। इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है। ससुराली पक्ष के लोग दो लाख की मांग पूरी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.