एक महीने से लापता किशोर का सुराग नहीं
गाज़ियाबाद, जून 24 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। खोड़ा थाना क्षेत्र से करीब एक महीने पहले संदिग्ध हालत में लापता 14 वर्षीय किशोर का पता नहीं चला है। किशोरी की मां ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। खोड़ा की आजाद विहार कॉलोनी में रहने वाली शिवानी ने पुलिस को बताया कि उनका 14 वर्षीय बेटा अर्पित 25 मई को बिना कुछ बताए कहीं चला गया था। उन्होंने बेटे को उसके दोस्तों और रिश्तेदारियों में तलाश किया, लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चला है। किशोरी की मां ने 22 जून को खोड़ा थाने में बेटे के लापता होने की शिकायत दी। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके किशोरी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.