सीवान, मार्च 14 -- हुसैनगंज, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित आधार नामांकन केंद्र पिछले 15 फरवरी से बंद पड़ा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आधार से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए अब लोगों को दूसरे स्थानों का रुख करना पड़ रहा है।बता दें कि इस केंद्र पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग नया आधार कार्ड बनवाने, जन्मतिथि व पते में सुधार कराने तथा मोबाइल और पैन कार्ड लिंक कराने के लिए पहुंचते थे। लेकिन केंद्र बंद होने से इन सभी कार्यों पर फिलहाल रोक लग गई है। पहले जहां प्रतिदिन लोगों की भीड़ रहती थी, वहीं अब केंद्र परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है। आधार केंद्र संचालक ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण सिस्टम काम नहीं कर रहा है। इसकी सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अप्रैल के पहले सप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.