एक महीने से फुंका ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बहराइच, जून 30 -- बहराइच संवाददाता। विकास खंड फखरपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंझारा तौकली के मजरा तिवारी पुरवा में पिछले लगभग एक माह से ट्रांसफार्मर जला होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- एक महीने से फुंका ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शनबिजली संकट बिजली आपूर्ति ठप होने से भीषण गर्मी के बीच लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई बार शिकायत के बावजूद ट्रांसफार्मर न बदले जाने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा और उन्होंने प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद से पूरे गांव की विद्युत व्यवस्था प्रभावित है। बिजली न मिलने से पेयजल संकट गहराने लगा है। घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.