एक महीने से नहीं पहुंची कूड़ा गाड़ी, विशुनगढ़ में लगे कूड़े के ढेर
कन्नौज, मई 9 -- विशुनगढ़ कस्बे में पिछले लगभग एक माह से घर-घर कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नहीं पहुंचने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे के विभिन्न मोहल्लों और गलियों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे आसपास गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। भीषण गर्मी के बीच हालात और भी खराब होते जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई है। कस्बे के सुरेंद्र, दीपू, राजन, कल्लू और प्रमोद सहित कई लोगों ने बताया कि पहले प्रतिदिन कूड़ा गाड़ी घर-घर पहुंचकर कूड़ा एकत्र करती थी, जिससे कस्बे में साफ-सफाई बनी रहती थी, लेकिन पिछले एक महीने से कूड़ा गाड़ी नहीं आने के कारण लोगों को मजबूरन अपने घरों के बाहर ही कूड़ा जमा करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- परिषदीय विद्यालय के सामने फिर लगा कूड़े का अंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.