एक महीने से धूप में रह रहे कुशलपुर गोशाला के गोवंश, नहीं लग पाया टूटा टीन शेड
गंगापार, जून 13 -- एक महीने पहले अचानक आयी तेज आंधी से सरकारी गोशाला के टीन शेड उड़कर टूट जाने से पिछले एक महीने से गोशाला के गोवंश धूप में रह रहे हैं तथा भूसा भी खुले में पड़ा हुआ है। अभी तक टूटा टीन शेड बदला नहीं जा सका है। एक महीने पहले 11 मई को आयी तेज आंधी से मांडा क्षेत्र के ऊंचडीह उपरौध ग्राम पंचायत के कुशलपुर गांव में स्थित सरकारी कान्हा गोशाला और भूसागृह के टीन शेड टूटकर उड़ गये थे और पूरा गोशाला जर्जर हो गया था । पिछले एक महीने से गोशाला के 181 गोवंश धूप में रह रहे हैं और गोशाला का भूसा भी खुले में पड़ा हुआ है। यह भी पढ़ें- गोशालाओं में चरी, चारे और भूसे का किसी भी नोडल ने नहीं किया सत्यापन तत्कालीन बीडीओ मांडा अनीस अहमद ने ग्राम पंचायत अधिकारी ऊंचडीह उपरौध व अन्य कर्मचारियों के साथ कुशलपुर गोशाला का निरीक्षण कर शीघ्र ही टूटा टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.