कुशीनगर, मार्च 7 -- कुशीनगर। जिले के मेडिकल कॉलेज के एल-2 में संचालित दत्तक ग्रहण इकाई में करीब ढाई साल की एक लावारिस बच्ची पड़ी है। महिला कल्याण विभाग के लोगों ने इसके परिवावालों का पता लगाने की काफी कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। महिला कल्याण विभाग के नलिन सिंह ने बताया कि पडरौना कोतवाली पुलिस को शहर में 29 जनवरी को यह बच्ची लावारिस हाल में मिली थी। कोतवाली पुलिस ने विभाग को सूचना दी थी। उसके बाद टीम पहुंचकर इस बच्ची को अपनी सुपुर्दगी में ली थी और तभी से दत्तक ग्रहण इकाई में रखकर देखभाल कर रही है। यह बच्ची थोड़ी मंदबुद्धि की लग रही है। वह अपने बार में कुछ बता नहीं पा रही है। उसके परिवार का पता लगाने का काफी प्रयास किया गया है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.