गिरडीह, मई 19 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। पर्यटन के क्षेत्र में अलग पहचान स्थापित करने की ओर अग्रसर सम्मेदशिखर पारसनाथ मधुबन के लोग एक महीने से पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। चिरकी-मधुबन वासियों की प्यास बुझाने वाली ग्रामीण जलापूर्ति योजना एक माह से ठप हो जाने के कारण भीषण गर्मी में ग्रामीणों के हलक सूख रहे हैं। पेयजल की समस्या के कारण स्थानीय लोग विभाग से लेकर राज्य सरकार तक को कोसते नहीं थक रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी विभाग द्वारा कोई पहल नहीं की जा सकी है। बताया जाता है कि सम्मेदशिखर पारसनाथ-मधुबन न केवल जैन धर्मावलंबियों का आस्था का केंद्र है बल्कि पर्यटन क्षेत्र में भी शुमार है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में गत एक माह से जलमीनार से नहीं टपक रहा शुद्ध पेयजल पारसनाथ दर्शन वंदन के लिए सालोंभर यहां पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है ...