गंगापार, अप्रैल 7 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। पिछले एक महीने से ट्रांसफॉर्मर खराब होने से ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। नवरात्र में भी प्रकाश न मिल पाने से मोहल्ले के लोगों का पूजा पाठ भी प्रभावित हुआ।क्षेत्र के हाटा विद्युत उपकेंद्र से संबंधित पियरी गांव के कुशवाहा बस्ती का ट्रांसफॉर्मर पिछले एक महीने से खराब है। मोहल्ले के बाल गोविन्द कुशवाहा, नेब्बूलाल कुशवाहा, इंद्रेश कुमार, लक्ष्मी कांत कुशवाहा, गायत्री प्रसाद, राम नारायण, सीता राम कुशवाहा आदि तमाम लोगों ने ट्रांसफॉर्मर खराब होने की विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों व आनलाइन शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का असर यह हुआ कि नवरात्र के पहले एक ट्रांसफॉर्मर आया, लेकिन वह भी एक घंटे में ही ध्वस्त हो गया, जिससे गांव की समस्या जस की तस रह गई। उपभोक्ताओं ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर के क्षमता...