गुड़गांव, अप्रैल 2 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। सड़कों को सुरक्षित बनाने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ा है। मार्च के पूरे महीने चले इस विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 1913 वाहन चालकों के चालान काटे, जो नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए। पुलिस टीमों ने एक से 31 मार्च तक रात के समय विशेष सर्च अभियान चलाया, जिसका मुख्य उद्देश्य शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर नकेल कसना था। अभियान के दौरान 1913 वाहन चालकों को पकड़ कर चालान काटे गए। सात वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। गंभीर लापरवाही के चलते तीन वाहन चालकों के खिलाफ आपराधिक मामले (अभियोग) दर्ज किए गए हैं। नियम के मुताबिक, इन सभी 1913 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिए गए ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.