एक महीने में सुरक्षा मानकों का पालन करें कोचिंग संस्थान
नई दिल्ली, जून 27 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के सभी कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए एक महीने का समय दिया है। उन्होंने कहा कि जिन कोचिंग सेंटरों के पास फायर ऑडिट, आवश्यक सुरक्षा उपकरण और भवन संबंधी सुरक्षा व्यवस्थाएं नहीं होंगी, उन्हें सील किया जाएगा। उन्होंने सभी कोचिंग संस्थानों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि हाई कोर्ट की समिति की सिफारिशों के आधार पर कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कानून लाया जाएगा। इस कानून के माध्यम से दिल्ली के लाखों छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। उन्होंने छात्रों से अपील की है कि यदि उनका कोचिंग संस्थान असुरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.