एक महीने में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी
गिरडीह, जून 2 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ बीआरसी कैंपस में सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ईपीएफ में लगातार हो रही अनियमितताओं को लेकर सहायक अध्यापकों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। शिक्षकों ने कहा कि यदि विभाग ने एक महीने के भीतर ईपीएफ से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार ने की, जबकि मंच संचालन प्रखंड सचिव मुकेश कुमार द्वारा किया गया। मौके पर जिला कोषाध्यक्ष बैजनाथ मंडल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। विभाग द्वारा मांगे जा रहे प्रमाण पत्रों को लेकर चल रहे भ्रम को बैठक में साफ किया गया। मोर्चा ने स्पष्ट किया कि शिक्षकों को केवल ई-सर्विस बुक और निर्धारित फॉर्मेट ही जमा करना है। इसके अलावा अन्य किसी भी प्रकार के कागजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.