मधुबनी, मई 4 -- मधुबनी,प्रमुख संवाददाता। डीएम आनंद शर्मा ने रविदार देर शाम सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- एसडीएम ने रात में सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षणनिरीक्षण के दौरान निर्देश निरीक्षण के क्रम में डीएम ने अस्पताल उपाधीक्षक को निर्देश दिया कि अस्पताल के इमरजेंसी सेवा को एक महीने के भीतर इस स्तर तक सुदृढ़ करें की किसी भी मरीज को अनावश्यक रूप से रेफर करने की आवश्यकता न पड़े। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी वार्ड में वरीय एवं अनुभवी चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की जाए, उन्होंने सख्त हिदायत दी कि केवल जूनियर डॉक्टरों के भरोसे इमरजेंसी व्यवस्था नहीं छोड़ी जा सकती है। यह भी पढ़ें- पहल: सदर अस्पताल में स्वास्थ्य व्यव...