एक महीने में विभिन्न थाना पुलिस ने बरामद किए 68 मोबाइल
गढ़वा, मई 23 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। विगत एक माह(23 अप्रैल 2026 से 23 मई 2026) के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत गुम/चोरी हुए कुल 68 मोबाईल को सीईआईआर पोर्टल का उपयोग करते हुए थाना/ओपी स्तर से बरामद कर उसके वास्तविक धारक को हस्तगत कराया गया। उनमें रंका थाना पुलिस ने सात, बड़गड़ में पांच, कांडी में चार, रमकंडा में तीन, रमना में एक, भवनाथपुर में छह, मझिआंव में तीन, खरौंधी में तीन, केतार में तीन, विशुनपुरा में आठ, मेराल में 17, धुरकी में तीन, बरडीहा में चार और चिनिया में एक मोबाइल बरामद किया गया। बरामदगी के बाद पुलिस ने उसके वास्तविक धारकों को हस्तगत करा दिया गया। यह भी पढ़ें- गुम हुई मोबाइल को मालिक को सौंपा पुलिस की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि अगर जिले के किसी भी थाना अंतर्गत उनका मोबाइल गुम/चोरी हो जाती है तो इस संबंध में त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.