मुंगेर, मार्च 15 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। प्रचंड गर्मी से पहले शहरी क्षेत्र में संभावित पानी संकट को देखते हुए मुंगेर जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर परिषद जमालपुर द्वारा जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई। शनिवार को नगर परिषद सभागार में मुख्य पार्षद पार्वती देवी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बुडको, पीएचईडी, नगर परिषद के अभियंता, संवेदक कंपनी गणधिपती के प्रतिनिधि तथा विभिन्न वार्डों के पार्षद उपस्थित रहे। बैठक में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विजयशील गौतम ने शहर में जलापूर्ति पाइपलाइन की लीकेज और कनेक्शन की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संवेदक कंपनी को एक माह के भीतर मरम्मत कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। इसके लिए तीन-तीन सदस्यों की छह टीमों का गठन कर कुल 18 कुशल कारीगरों को लगाकर पाइपलाइन और कनेक्शन दुरुस्त क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.