लखीमपुरखीरी, अप्रैल 18 -- कोतवाली क्षेत्र में बाइक चोर सक्रिय हैं। पिछले एक महीने के अंदर बाइक चोर अलग-अलग जगहों से तीन बाइक पार कर ले गए हैं। शुक्रवार को सीएचसी में दवा लेने आए कोतवाली क्षेत्र के महुआ गांव के अमन तिवारी की बाइक अस्पताल परिसर से चोरी हो गई। मार्च में रकेहटी साप्ताहिक बाजार आए पठाननपुरवा गांव के मोहसिन की बाइक बाजार से गायब हो गई थी। मार्च में ही चौराहे के पास हनुमान गढ़ी मंदिर आए सिंगाही थाने के रमुआपुर गांव निवासी राजकुमार की बाइक भी चोरी हो चुकी है। इनमें से अभी तक किसी का पता नहीं चल सका है। यह भी पढ़ें- आनंदनगर से सीसीएलकर्मी की बाइक चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.