एक महीने में किया रिकॉर्ड 65 विद्युत इंजनों का निर्माण
वाराणसी, अगस्त 2 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) ने जुलाई में रिकॉर्ड 65 विद्युत रेल इंजनों का निर्माण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह किसी भी वित्तीय वर्ष में एक माह के भीतर अब तक का सर्वाधिक इंजन उत्पादन है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अंतर्गत बरेका ने भारतीय रेल के लिए 44 डब्ल्यूएजी-9एचसी मालवाहक इंजन, 13 डब्ल्यूएपी-7 यात्री इंजन तथा 8 अमृत भारत इंजन का सफलतापूर्वक निर्माण किया। इससे पहले बरेका ने पिछले वित्तीय वर्ष में मार्च में 61 विद्युत रेल इंजनों के निर्माण का सर्वोच्च मासिक उत्पादन रिकॉर्ड बनाया था। स्थापना काल से अब तक बरेका द्वारा कुल 11,445 रेल इंजनों का निर्माण किया जा चुका है, जिनमें 3109 विद्युत रेल इंजन शामिल हैं। 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' की अवधारणा को साकार करते हुए बरेका अब तक 11 द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.