नई दिल्ली, जुलाई 6 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। देश में जून 2026 के दौरान वाहनों की खुदरा बिक्री का नया रिकॉर्ड बना है। वाहन विक्रेता संघ फाडा के अनुसार, जून में 25.57 लाख वाहन बिके, जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 21.83 फीसदी अधिक हैं। वहीं, एक महीने में सबसे अधिक ईवी की बिक्री का भी रिकॉर्ड बना है। इसे भारत के ऑटो रिटेल इतिहास का अब तक का सबसे अच्छा महीना माना जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, दोपहिया, तिपहिया, यात्री और वाणिज्यिक वाहन, लगभग सभी श्रेणियों में बिक्री बढ़ी। दोपहिया वाहनों की बिक्री 21.22 फीसदी बढ़कर 18.28 लाख रही। यात्री वाहनों की बिक्री 28.63 फीसदी बढ़कर 4.10 लाख और वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 16.88 फीसदी बढ़कर 90,972 इकाई रही। वहीं, तिपहिया वाहनों की बिक्री 16.20 फीसदी बढ़कर 1.20 लाख से अधिक हो गई। ट्रैक्टरों की बिक...