मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एक महीने भी पढ़ाई नहीं हुई, लेकिन जिले के 50 हजार से अधिक विद्यार्थी त्रैमासिक परीक्षा देंगे। 11वीं के छात्र-छात्राओं की 18 सितंबर से त्रैमासिक परीक्षा है। हाल यह है कि किसी स्कूल में 25 तो किसी में 35 दिन ही मुश्किल से कक्षा चली है।

कक्षा में हुए अवरोध छात्र-छात्राओं ने ही नहीं, शिक्षकों ने भी कहा कि पहली त्रैमासिक परीक्षा के सिलेबस का 30 फीसदी भी पूरा नहीं हुआ है। 11 अगस्त तक ऑनस्पाट के तहत इंटर में छात्र-छात्राओं का नामांकन प्लस-टू स्कूलों और इंटर कॉलेजों में लिया जाता रहा। जुलाई में भी नामांकन की ही प्रक्रिया चलती रही। इस बीच कुछ कक्षाएं हुईं, लेकिन त्रैमासिक का सिलेबस पूरा नहीं हो पाया।

प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रभाव कई विषयों की एक दिन भी नहीं हुई कक्षा शहर के अधिकांश स्कूलों म...