पीलीभीत, अप्रैल 1 -- पूरनपुर। रसोई गैस की किल्लत के बाद शहरों के अलावा गांवों तक उपभोक्ता परेशान हैं। तहसील क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा में रसोई गैस की गाड़ी रोजाना सिलेंडर बांटने जाती थी। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध को लेकर रसोई गैस की कमी होने पर पिछले एक महीने से गाड़ी चंदिया हजारा नहीं पहुंच सकी। मंगलवार को लंबे अंतराल के बाद रसोई गैस की गाड़ी गोदाम से गांव में पहुंची। जानकारी लगते ही उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई। ग्राम प्रधान वासुदेव कुंडू ने सभी से जरुरत पर ही सिलेंडर लेने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...