हापुड़, मार्च 7 -- कोतवाली नगर क्षेत्र के न्यू हापुड़ इंडस्ट्रीयल प्लेज पार्क में ट्रांसफार्म के सामान चोरी के मामले में एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने एक महीने बाद मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस में दर्ज मुकदमे में जिला गाजियाबाद के आकाश नगर निवासी राहुल चौहान ने बताया कि 8 फरवरी की रात को अज्ञात चोर ने ट्रांसफार्म का सामान चोरी कर लिया था। चोरी की जानकारी होने पर पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं किया था।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.