गिरडीह, जुलाई 24 -- बगोदर, प्रतिनिधि। सउदी अरब में काम के दौरान तबीयत बिगड़ने से प्रवासी मजदूर द्वारिका महतो की मौत हो गई थी। शव एक महीने बाद आज मुंडरो पहुंचेगा। जानकारी के अनुसार, 20 जून को काम के दौरान द्वारिका की तबीयत अचानक बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। इसके बाद से एक महीने से अधिक समय तक उसका शव वहीं पड़ा रहा।

शव का आगमन मुंडरो मुखिया बंधन महतो ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली से प्लेन के जरिए शव कोलकाता पहुंचेगा। वहां से एंबुलेंस के माध्यम से उसे बगोदर लाया जाएगा। शव लाने के लिए गुरुवार की रात ही परिजन कोलकाता के लिए रवाना हो जाएंगे। द्वारिका महतो मूल रूप से डुमरी प्रखंड के चीनो के रहनेवाले थे। लेकिन अपने परिजनों के साथ वे ससुराल मुंडरो में रह रहे थे। डेढ़ वर्ष पूर्व रोजगार के लिए वे सउदी गए थे।

मुआवजे की प्रक्रिया मुखिया ने बताया कि जि...