कौशाम्बी, अप्रैल 27 -- संदीपन घाट थाना क्षेत्र के महगांव के समीप 23 मार्च को बाइक-बाइक में भिड़ंत हो गई थी। हादसे में सजवंती व उसका भतीजा ज्ञानेंद्र निवासीगण फतेहपुर सहावपुर, पिपरी घायल हो गए थे। दोनों को मूरतगंज से एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान सजवंती की मौत हो गई थी। सजवंती के पति धर्मनारायण ने रविवार को हादसे की तहरीर पुलिस को दी। संदीपनघाट थाना पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.