बागपत, अप्रैल 25 -- बड़ौत। जल निगम द्वारा पाइप लाइन बिछाने के नाम पर न्यू जैन नगर की गली को खोदकर छोड़ दिया गया। जिसके कारण वाहनों के आवागमन की तो बात छोड़िए, पैदल गुजरने में भी लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, जल निगम ने गेहूं कटाई के सीजन के चलते मजदूर नहीं मिलने की बात कहीं है। लोगों ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने के लिए लगभग एक माह पहले गली को खोदा गया था, लेकिन उसमें पाइपलाइन बिछाने का कार्य अटका हुआ है। जिसके चलते गली की स्थिति बदहाल हालात में है। खुदाई हो जाने के कारण पैदल निकलना दूभर हो गया है। वहीं, दोपहिया वाहनों का इस ओर से निकलना बंद हो गया है। खुदाई के कारण जहां लोगों को काम पर जाने में परेशानी हो रही है, तो वही सब्जी व अन्य जरूरत का सामान बेचने वाले लोग भी गली में नहीं पहुंच रहे हैं। मोहल्ले के संजय रोहिल्ला, दुष्यंत तोमर, अजय श...