नैनीताल, जून 10 -- नैनीताल। नैनीताल जिले के निवासियों के लिए 31 दिनों के मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा-आरसेटी नैनीताल (हीरा कुंवर स्कूल के पीछे, कुंवरपुर गौलापार, हल्द्वानी) में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के 18 से 50 वर्ष के लोगों के लिए 31 दिनों का निशुल्क मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम 12 जून से शुरू हो गया है। 14 जून तक आवेदन/रजिस्ट्रेशन स्वीकार किये जाएंगे। पूरे जिले के लिए 30 सीटें निर्धारित है। प्रशिक्षण दौरान रहने और खाने की सुविधा भी निशुल्क है। अधिक जानकारी के लिए 05946 -266095, 8477009546, 9756947425 पर संपर्क किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...