प्रयागराज, अप्रैल 6 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रयागराज में एक महीने से चल रही फिल्म 'अर्जुन बेवकूफ' की शूटिंग सोमवार को समाप्त हो गई। शूटिंग के अंतिम दिन फिल्म की यूनिट ने सिविल लाइंस थाने में दृश्यों को फिल्माया गया। इसकी निर्माता-निर्देशक स्मिता सिंह है, जो मूल रूप से प्रतापगढ़ की हैं और इन्होंने वर्ष 2021 में फिल्म अंडमान बनाई थी। फिल्म की मुख्य भूमिका में प्रख्यात अभिनेता संजय मिश्र व राजेश तैलंग के साथ आनंद राज है। प्रयागराज के साथ ही मिर्जापुर में इसकी शूटिंग हुई है। साल के अंतिम महीने दिसंबर में फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रयागराज में फिल्म की शूटिंग पांच मार्च के आसपास शुरू हुई थी। फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर ऋषभ यादव व नीरज त्रिपाठी है। ऋषभ ने बताया कि सिविल लाइंस थाने में अंतिम दिन शूटिंग की गई है। यह एक ऐसे किरदार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.