वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 17 -- गोरखपुर शहर के व्यस्ततम बाजार बेतियाहाता में चोरी की सूचना देकर एक महिला ने पुलिस को बेचैन कर दिया। एक नहीं तीन-तीन बार उसने सूचना दी कि दुकान के सामने खड़ी स्कूटी से उसके रुपये चोरी हो गए। दुकानदारों पर करीब 10 लाख रुपये की चोरी के आरोप की पुलिस ने गहनता से जांच की तो पता चला कि जिस बैंक से रुपये निकालने की बात कही गई, उस बैंक में वह गई ही नहीं थी। वसूली की कोशिश के इस अजीबोगरीब तरीके की असलियत सामने आने पर भी वह अफसरों और जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करने की धमकी दे रही है। गोरखपुर शहर की एक महिला ने पहली बार पुलिस को सूचना दी कि उसने एक दुकान के सामने स्कूटी खड़ी की थी। उसमें से करीब तीन लाख रुपये चोरी हो गए। पुलिस ने सामान्य पूछताछ कर मामला शांत कराया, लेकिन जब महिला ने दोबारा भी कर...