देवरिया, मई 1 -- रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने एक पक्ष की एक महिला सहित सात लोगों के खिलाफ मारपीट और बलबा का मुकदमा दर्ज की है।रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के गोपलापुर बगही गांव की रहने वाली चिन्ता देवी पत्नी मुन्ना गुप्ता ने कही है कि वह रुद्रपुर नगर के चौहट्टा वार्ड में आवासीय भूमि खरीदी है। जिस पर बुधवार को दीवार का निर्माण करा रही थी। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग जबरन उसके दीवार को गिराने लगे। मना करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिए। मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष के चौहट्टा वार्ड के रहने वाले हजारी प्रसाद, विरेन्द्र, अशोक, अजय, मुकेश, मनोज व लीलावती देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.