घाटशिला, मई 18 -- घाटशिला। घाटशिला थाना क्षेत्र अंतर्गत गंधानिया के बरडीह गांव के समीप मोटरसाइकिल के आपस में टकराने से एक महिला गुमी टुडू और सुबोध मुर्मू घायल हो गए। सुबोध मुर्मू के सिर पर गंभीर चोट लगने से अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार दोनों मोटरसाइकिल सवार खरसती गांव में हुए कार्यक्रम को देखकर अपने गांव पीठाती जा रहे थे। लेकिन बरडीह गांव के पास सड़क पर गड्ढा होने के कारण घायल गुमी टुडू का लड़का जो मोटरसाइकिल चला रहा था, वह ब्रेक मार दिया। जिसके कारण पीछे से आ रहे सुबोध मुर्मू उस मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में बाईक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल जिसके कारण यह घटना घटी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...