एक महिला समेत छह वारंटी गिरफ्तार
रुद्रपुर, अगस्त 19 -- दिनेशपुर, संवाददाता। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जिले में वांछित व फरार पेशेवर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनेशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना अध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ऑपरेशन प्रहार के तहत लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने छह फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटियों में विश्वजीत विश्वास, पुलीन सरकार, सुभाष वाला, हिरदेश कुमार सिंह, विशाल शील और आरती शामिल हैं। सभी आरोपी लंबे समय से न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे। पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई और इसके बाद अलग-अलग स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.