हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जून 6 -- प्रेम प्रसंग में धर्म परिवर्तन का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने शादी के लिए दो बार अपना धर्म बदल दिया। पहले वह हिंदू से मुस्लिम बनी। अब वापस वह मुसलमान से हिंदू बन गई और उम्र में अपने से 26 साल छोटे आशिक से विवाह कर लिया। महिला का नाम सीमा परवीन है और वह पहले से 5 बच्चों की मां है। मुसलमान बनने से पहले उसका नाम बिंदू था। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। 45 साल की सीमा ने बिहार के जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र स्थित खडुई बरियारपुर गांव के रहने वाले युवक महावीर ठाकुर से कोलकाता में शादी रचाई है। महावीर की उम्र महज 19 साल है। दोनों के बीच रॉन्ग नंबर से बातचीत शुरू हुई थी। पांच बच्चों की मां सीमा परवीन युवक के प्यार में ऐसी दीवानी हुई कि वह अपने पति एवं बच्चों को छोड़कर पूर्णिया से कोलका...