नई दिल्ली, जून 8 -- जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत धार्मिक स्थलों को दिए गए नोटिस के बाद मुस्लिम समाज में नाराजगी और चिंता देखने को मिली है। नूरानी मस्जिद समेत पांच धार्मिक स्थलों को नोटिस जारी किए जाने के बाद स्थानीय स्तर पर बैठकें और चर्चा तेज हो गई हैं।कांग्रेस विधायक अमीन कागजी की भावुक प्रतिक्रिया इस दौरान कांग्रेस विधायक अमीन कागजी की भावुक प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि वे अपनी मस्जिद को अपने हाथों से ढहाने का निर्णय नहीं ले सकते। कागजी ने प्रशासन से अनुरोध किया कि मस्जिद के ढांचे को 40 फीट से घटाकर 20 फीट किया जाए, ताकि धार्मिक गतिविधियां जारी रह सकें। उन्होंने कहा कि इबादत जारी रहेगी, लेकिन इस तरह की कार्रवाई स्वीकार करना आसान नहीं है। यह भी पढ़ें- सुबह 5:30 बजे काट दी लाइट; इंटरनेट ठप; ज...