मऊ, अप्रैल 19 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। हलधरपुर थाना क्षेत्र की गाढ़ा ग्राम पंचायत में शुक्रवार रात्रि चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाया। चोरों ने एक मकान से लगभग साढ़े सात लाख के आभूषण और दूसरे मकान से 50 हजार नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर परिजन अवाक रह गए। शनिवार की सुबह सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। ग्राम पंचायत गाढ़ा निवासी विरेन्द्र सिंह पुत्र स्व.शम्भू का परिवार शुक्रवार की रात में अपने-अपने कमरे में सोया था। इस बीच चोर देर रात्रि मकान के बाहरी दिवाल में लगे जंगले की ग्रिल काटकर अंदर घुस गए। यह भी पढ़ें- ईंट व्यवसायी के घर से गहने-नगदी पार कमरे में रखी आलमारी, बाक्स और अटैची को खोलकर उसमें रखे नकदी समेतलगभग पांच थान गहना चुरा कर फरार हो गए। इस ...