अल्मोड़ा, मार्च 11 -- ऑपरेशन क्रेक डाउन के तहत पुलिस का अभियान जारी है। इसके तहत दन्या एसओ दिनेश नाथ महंत ने टीम के साथ लोगों के सत्यापन जांचे। एक मकान मालिक के यहां बिना सत्यापन किराएदार रखे मिले। कार्रवाई करते हुए मकान मालिक का पांच हजार रुपये का चालान काट दिया। इसके अलावा 45 बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन किए। हिदायत दी कि सत्यापन नहीं कराने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...