दरभंगा, मार्च 19 -- शहर के वार्ड नंबर 13 में मौजूद पीडब्ल्यूडी की भंडार चौक वाया केबिन चौक विद्यापति चौराहा जाने वाली सड़क खस्ताहाल है। ओवरब्रिज के नीचे संकीर्ण रोड पर कई जगह गड्ढे ही गड्ढे हैं। आवाजाही के दौरान टेंपो-टोटो जैसे छोटे वाहन उछल पड़ते हैं। पीक आवर में गाड़ियों का दबाव बढ़ने से रोड जाम हो जाता है। लोगों का कहना है कि वर्ष 2008-09 में भूमि अधिग्रहण के दौरान मुख्य सड़क से सटे एक के मकान का खाता-खेखरा दर्ज नहीं होने से अधिग्रहण प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई। इसके चलते नई सड़क के निर्माण की प्रक्रिया अधर में लटकी है। आक्रोशित लोग इसके लिए सिस्टम को जिम्मेदार ठहराते हैं और वार्ड 13 में कमतर बुनियादी सुविधा की कठिनाईयां सुनाते हैं। लोग भूजावाला ट्रांसफॉर्मर चौक से कटहलबाड़ी पुल के नजदीक गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के झूलते विद्युत तार को दिखाते हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.