एक मकड़ी भगाने को राख किया विला
नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- पर्यटक को बाथरूम में एक मकड़ी नजर आई थी कागज जलाकर मकड़ी भगाने की कोशिश थी
मकड़ी भगाने की कोशिश में लगी आग बाली, एजेंसी। इंडोनेशिया में मकड़ी भगाने की कोशिश एक पर्यटक को भारी पड़ गई। उसने मकड़ी को डराने के लिए कागज जलाया, जिससे करीब एक करोड़ रुपये के विला में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी इमारत जलकर खाक हो गई। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। 45 वर्षीय नेपाली नागरिक गौरव राणा बाली में जिस विला में ठहरे थे, वहां उन्हें एक मकड़ी दिखाई दी। उसे भगाने के लिए उन्होंने बाथरूम में कागज जलाया और फिर दूसरे कमरे में चले गए। जलता हुआ कागज तेज हवा के कारण पास की छप्पर वाली छत तक पहुंच गया, जिससे आग लग गई।
आग से बचाव और मकड़ियों को हटाने के उपाय विला की छत सूखी घास से बनी थी। तेज हवाओं के कारण आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.