आजमगढ़, अप्रैल 28 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने आदेश दिया है कि एक मई से 30 जून तक जिला मजिस्ट्रेट के अधीनस्थ सभी राजस्व, कार्यकारी मजिस्ट्रेटों के न्यायालयों, चकबन्दी न्यायालयों तथा राजस्व फौजदारी अभिलेखागार, कलक्ट्रेट में सुबह 6.30 बजे से अपराह्न 12.30 तक काम होगा। पूर्वाह्न 9.30 से 10.00 बजे तक मध्यावकाश (लंच ब्रेक) रहेगा। समस्त कार्यालय तथा कोषागार का कार्य समय पूर्ववत प्रातः 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...