नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। ऑनलाइन गेमिंग क्षेत्र में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग क्षेत्र को व्यवस्थित करने के लिए प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग रूल्स, 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े सभी नियम एक मई 2026 से लागू होंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने ऑनलाइन गेमिंग को लेकर हल्का नियमन अपनाने की बात कही है। आईटी मंत्रालय के सचिव एस कृष्णन ने बताया कि नए नियमों के तहत एक ऑनलाइन गेमिंग प्राधिकरण का गठन भी किया जाएगा, जो इस क्षेत्र की निगरानी करेगा। सरकार ने साफ किया है कि अधिकतर ऑनलाइन गेम्स अगर वह रियल मनी गेम्स नहीं हैं तो उन्हें अनिवार्य रूप से पंजीकरण या वर्गीकरण की जरूरत नहीं होगी। रियल मनी गेम्स को पहले ही कानून के तहत पूरी तरह प्रतिबंधित किया जा चुका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.