एटा, अप्रैल 30 -- तहसील सभागार में एसडीएम जगमोहन गुप्ता की अध्यक्षता में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। एक मई से शुरू होने जा रहे एग्रीस्टेक कार्यक्रम को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में क्षेत्र के सभी लेखपालों एवं पंचायत सहायकों को उपस्थित रहकर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। एसडीएम ने बताया कि एग्रीस्टेक योजना के तहत फसलों की डिजिटल पड़ताल की जाएगी। इसमें प्रत्येक खेत पर जाकर वहां बोई गई फसल का सत्यापन करना होगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक खेत का रियल टाइम फोटो लेकर उसे निर्धारित पोर्टल पर अपलोड किया जाए, जिससे फसलों का सटीक और पारदर्शी रिकॉर्ड तैयार किया जा सके। बैठक के दौरान अधिकारियों को बताया गया कि यह अभियान 1 मई से शुरू होकर 31 मई तक चलेगा, यानी एक महीने के भीतर पूरे क्षेत्र में फसल सर्वे का कार्य पूर्ण कर...