गाज़ियाबाद, अप्रैल 28 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। श्रम विभाग द्वारा संचालित सामूहिक शादी विवाह योजना के तहत एक मई को सामूहिक शादी कराई जाएगी। इसमें करीब 70 जोड़ों की शादी कराई जानी है। उपश्रम आयुक्त अनुराग मिश्रा ने बताया कि विभाग द्वारा सामूहिक शादी कराई जाती है। इसके लिए प्रत्येक जोड़े को 85 हजार रुपये की, आर्थिक सहायता दी जाती है। विभाग को इसके लिए लगभग 70 आवेदन प्राप्त हो चुके है। विवाह समारोह में भोजन पंडाल, वहीं कन्या के लिए मंगलसूत्र, बिच्छुओं आदि आवश्यक सामान विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...